पुलिस की गिरफ्त में मोटरसाइकिल चोर। संवाद
- फोटो : Narnol
अटेली थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के धिकवाड़ निवासी अंकित और योगेश के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रेवाड़ी के रहने वाले प्रभातीलाल ने अटेली थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों ने राजस्थान में भी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी राजस्थान जेल में बंद थे। राजस्थान से अटेली थाना पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया और पूछताछ की, पूछताछ के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।