फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले मे पुलिस ने 2 आरोपियों को ओर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार तथा एक आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्कूल से लौट रही नाबालिग को जबरदस्ती अपनी दुकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने नांगल चौधरी थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग के साथ स्कूल से लौटते समय रास्ते में एक दुकान के मालिक ने गलत काम किया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी लड़की को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर ले गया और जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। इस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि दुकान का मालिक और उसका साथी दुकान में बैठकर शराब पी रहे थे।
जिन्होंने स्कूल से लौट रही नाबालिग को टॉफी का प्रलोभन देकर दुकान में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया और दूसरे आरोपी को रविवार सुबह नांगल चौधरी क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें