फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ महाविद्यालय की 1280 सीटों में से 757 सीटों पर पूरे हुए दाखिले

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद और तेज हो गई है। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की कुल 1280 सीटों में से 757 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले पूरे हो चुके हैं। दोनों ही मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों में से अधिकांश ने फीस जमा करवा दाखिला भी ले लिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए की कुल 600 सीटों में से 429 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि बीसीए की 40 में से 23 सीटों पर, बीकॉम की 80 सीटों में से 44 पर, बीएससी नॉन मेडिकल की 400 निर्धारित सीटों में से 234 पर तथा बीएससी मेडिकल की 160 सीटों में से 27 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
महा निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकुला के दिशा-निर्देशानुसार बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए विभाग द्वारा 28 सितंबर से पुन: पोर्टल को खोला जाएगा। 28 सितंबर के बाद फिजिकल काउंसिलंग के लिए आदेश आए तो इसमें भाग लेकर वंचित विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

- कालेज के हेल्प डेस्क से करा सकते हैं समस्याओं का समाधान
दाखिले संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर विद्यार्थी महाविद्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। 28 सितंबर को बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए पुन: पोर्टल खोला जाएगा जिसमें वंचित विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फिजिकल वेरिफिकेशन के माध्यम से भी वंचित विद्यार्थी कालेज में स्थापित सहायता केंद्र पर आकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। - राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़, नोडल अधिकारी डॉ. मक्खन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें