फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की अवैध सप्लाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल की अवैध सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां पर न्यायाधीश ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उक्त आरोपियों ने चलता-फिरता एक डीजल पंप बना रखा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम से सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी क्षेत्र में क्रशर जोन पर डीजल की कालाबाजारी कर धोखाधड़ी से बेचा जा रहा है। इस सूचना पर टीम ने पिकअप गाड़ी और टाटा 407 गाड़ी के चालकों को डीजल से भरे वाहनों के साथ पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन चालकों ने अपना नाम चंद्रहास निवासी पावेरा और रामजीवन निवासी मेघोत हाला बताया। उन्होंने बताया कि यहां से आने जाने वाले वाहनों में डीजल भरते हैं। वे पेट्रोल पंप मालिकों के कहने पर डीजल बेचते हैं। लैब में टेस्टिंग के लिए वाहनों में भरे डीजल का सैंपल लिया गया है। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग मामला दर्ज कर वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पिकअप और टाटा 407 गाड़ी में फिट टैंकर में डीजल भरकर लाते थे और ट्रकों में उसे अवैध रूप से सप्लाई करते थे। इन गाड़ी चालकों के पास दो पेट्रोल पंप के बिल भी मिले हैं। गाड़ियों में नकली डीजल होने की आशंका है जिसकी टेस्टिंग के लिए सैंपल भरवाए गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नांगल चौधरी थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें