नारनौल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर रोहतक से धौलेड़ा जोन में क्रशर भरने के लिए जा रहा था। लेकिन इस बीच सड़क किनारे बिना इंडिगेटर जलाएं खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक मालिक को घटना के बारे में भी बताया। लेकिन जब ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा तो ड्राइवर बेहोशी की हालात में था। जिसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में रोहतक के श्याम कालोनी निवासी अशोक ने बताया कि उसके पास एक ट्रक है, जिस पर रोहतक के मोखरा खेरी रोझ गांव निवासी रमेश चालक का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह वह रोहतक से धौलेड़ा क्रशर जोन में जा रहा था। इस बीच रास्ते में बिना इंडिगेटर के खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
इसकी सूचना मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक मौके पर नहीं मिला। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी। ट्रक मालिक ने गंभीर घायल हालात में रमेश को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।