फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत; रोहतक से धौलेड़ा जा रहा था मृतक

Fri, 03 May 2024 05:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पुलिस शिकायत में रोहतक के श्याम कालोनी निवासी अशोक ने बताया कि उसके पास एक ट्रक है, जिस पर रोहतक के मोखरा खेरी रोझ गांव निवासी रमेश चालक का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह वह रोहतक से धौलेड़ा क्रशर जोन में जा रहा था। इस बीच रास्ते में बिना इंडिगेटर के खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर रोहतक से धौलेड़ा जोन में क्रशर भरने के लिए जा रहा था। लेकिन इस बीच सड़क किनारे बिना इंडिगेटर जलाएं खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक मालिक को घटना के बारे में भी बताया। लेकिन जब ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा तो ड्राइवर बेहोशी की हालात में था। जिसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन




ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में रोहतक के श्याम कालोनी निवासी अशोक ने बताया कि उसके पास एक ट्रक है, जिस पर रोहतक के मोखरा खेरी रोझ गांव निवासी रमेश चालक का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह वह रोहतक से धौलेड़ा क्रशर जोन में जा रहा था। इस बीच रास्ते में बिना इंडिगेटर के खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक मौके पर नहीं मिला। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी। ट्रक मालिक ने गंभीर घायल हालात में रमेश को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें