फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को किया नमन

Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से लोगों में आक्रोश है। यादव धर्मशाला में यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव की अध्यक्षता में हवन करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

अभयराम यादव ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है। लोगो ने हमले की निंदा की। सभा के महासचिव रोहताश यादव ने कहा कि यह हमला जिसने भी किया वह इंसान नहीं बल्कि जानवर है। भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया की अमावस्या को आत्म निरीक्षण और नई शुरुआत के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। इस अवसर पर बाबू जगदीश प्रसाद यादव, रामस्वरूप बोहरा, कप्तान सुरेंद्र पाल रसूलपुर, बीरसिंह मेघनवास, सूबेदार संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें