फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध देशी शराब की 13 बोतल बरामद

Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सलीमपुर फ्लाई ओवर के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध देशी शराब की 13 बोतल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

अटेली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सलीमपुर निवासी सीताराम सलीमपुर फ्लाई ओवर के समीप अवैध शराब बेच रहा है। छापेमारी की जाए तो शराब सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सलीमपुर फ्लाई ओवर के समीप पहुंची तो एक व्यक्ति दिखाई दिया। इसके पास सफेद कार्टन था। व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर कट्टे को उठाकर भागने लगा। पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा। उसने अपना नाम गांव सलीमपुर निवासी सीताराम बताया। पुलिस ने कट्टे की जांच की तो उसमें से 13 बोतल देशी शराब रसीला संतरा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें