महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका में शनिवार को संपत्ति कर जमा कराने के लिए दो शिविर लगाया गया। शिविर के पहले दिन नगर पालिका में 90 लोग प्रॉपर्टी कर जमा करवाने पहुंचे। लेकिन करीब 50 लोगाें का 1.14 लाख रुपये का राजस्व ही जमा हुआ।
नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़ महावीर के आदेश पर शनिवार व रविवार को संपत्ति कर जमा करवाने के लिए शिविर लगाया गया। नगर पालिका में चार हेल्प डेस्क लगाई गई है। पहले दिन 90 लोगों संपत्ति कर जमा करवाने के लिए कार्यालय में पहुंचे, जिसमें से 50 लोगों के संपत्ति कर जमा किया गया। 50 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी प्रमाणित की गई, 3 लोगों के प्रोपर्टी आईडी आब्जेक्शन लगाया, 12 लोगों का बिल बनाया, 15 प्रापर्टी डाटा की जांच की, 10 लोगों की प्रोपर्टी आईडी की ऑब्जेक्श की जांच की गई।
- शहर में कुल 16668 आईडी:
महेंद्रगढ़ में कुल 16686 प्रोपर्टी आईडी बनी हुई है। इनमें शहर में आवासीय 7015 तथा अन्य 9671 आईडी बनी हुई है। इन में करीब 80 लाख रुपये का प्रोपर्टी टैक्स है, अभी तक नागरिकों ने 24.77 लाख रुपये जमा कर लाभ उठा चुके है। नगर पालिका में 55.23 लाख रुपये टैंक्स बकाया है। शनिवार को 1.14 लाख रुपये का कर जमा करवाया गया।
कनीना नगर पालिका में संपत्ति कर के रूप में 80 हजार रुपये हुए जमा:
नगर पालिका कनीना में शनिवार को प्रॉपर्टी टैक्स की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। शिविर रविवार को भी आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका कनीना में विशेष कैंप में नागरिकों की संपत्ति कर जमा करवाने का कार्य किया गया। दो दिवसीय कैंप के पहले दिन 50 व्यक्तियों ने अपनी प्रॉपर्टी टैक्स आईडी में सुधार करवाया, जिसमें पहले दिन 80 हजार रुपये जमा हुए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कनीना में 7623 प्रॉपर्टी आईडी है। जिनका करीब 40 लाख रुपये बकाया राशि है, जिसमें आज तक 15 लाख रुपये ही जमा हो पाई है। कैंप के पहले दिन कुल 80 हजार रुपये जमा हुए। उन्होंने बताया कि 10 व्यक्तियों ने पहले दिन राशि जमा करवाई है वहीं 15 व्यक्तियों को प्रॉपर्टी के सर्टिफिकेट जारी की गई है पहले दिन वेबसाइट सही तरीके से कार्य न कर पाने के वजह से काम में देरी हुई। उन्होंने बताया कि छूट का लाभ लेने का रविवार को आखिरी मौका रहेगा।