फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चार दुकानों में चोरी करने वालों की गिरफ्तारी में जुटी तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दोनों थानों से महज 200 मीटर के दायरे में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए थे। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बता दें कि शनिवार रात को अज्ञात चोर चार दुकानों से लाखों के सामान व नकदी की चोरी कर ले गए थे। चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों एवं दुकानदारों में भी भय बना हुआ है। इससे पूर्व भी तीन माह पहले अज्ञात चोर शॉपिंग कांपलेक्स से दो शोरूमों के शटर तोड़कर लाखों रुपये की नकदी एवं कपड़े चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस और स्पेशल स्टाफ की तीन टीमें जांच में जुटी
शुक्रवार की में हुई चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एवं स्पेशल स्टाफ की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर दिखाई दे रही हैं। चोरों ने यादव सभा के सामने स्थित पायल मोबाइल से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, चावला रेडीमेड से 43 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। अरुण बूट हाउस का ताला तोड़ दिया था, लेकिन शटर नहीं खुलने के कारण चोरी नहीं कर पाए। जबकि चौथी दुकान सब्जी मंडी रोड पर जयश्री श्याम को निशाना बनाया गया। यहां छोटे बच्चों के कपड़े होने एवं नकदी नहीं होने के कारण चोरों को भी निराशा ही हाथ लगी।
चार दुकानों से चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें दिन-रात जांच कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। आरोपियों को शीघ्र की गिरफ्तार किया जाएगा। -अश्वनी कुमार, सिटी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें