फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों ने धोलेड़ा गांव में एक साथ लगाई पांच मकानों में सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धोलेड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी व आभूषणों चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित लोगों ने इसकी सूचना नांगल चौधरी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी थाना प्रभारी महाबीर सिंह व डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचकर चोरी स्थल का जायजा लिया। वहीं अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एक साथ पांच घरों में चोरी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि पांच घरों में से 4 मकान मालिक घर से बाहर अन्य किसी जगह पर रहते हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चैक करके रिकार्डिंग अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एक साथ पांच घरों में चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदातें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे लोगों में व पशुपालकों को चोरी का डर सताने लगा है। अधिकतर चोरी की वारदातों में चोर बंद मकानों व मकान के बाहर बने कमरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। मगर क्षेत्र में आए दिन गांवों में हो रही चोरी की वारदात से लोगों में भय बना हुआ है।
चोरी कर सूचना मिली थी जिसके बाद मौका मुआयना किया गया है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग ली गई है। पांच मकानों में चोरी हुई है जिसमें से 4 मकानों के मालिक बच्चों सहित बाहर रहते हैं। पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें