संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। गांव धनौंदा में घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धनौंदा निवासी धनसिंह, बजरंग, पवन और बौंद कलां निवासी गौरव, चिंटू, व बजरंग के रूप में हुई है।
आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों धनसिंह, पवन व गौरव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और तीन आरोपियों बजरंग, चिंटू व बजरंग को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
शिकायतकर्ता सुखविंद्र निवासी धनौंदा ने शिकायत में बताया कि वह हैदराबाद एक कंपनी में काम करता है। वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 18 अगस्त को दोपहर में वह आराम कर रहा था।
समय करीब 1:30 से 2:00 बजे उसके गांव के लड़के 8-10 अन्य लड़के घर में घुस गए और डंडे, लोहे की राड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में उनकी मां घायल हो गईं। उसके दोनों पैरों व बाएं हाथ पर चोटें आई। इसके बाद सभी बाइकों पर बैठ कर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।