नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव ने पिछले दिनों विधानसभा में बीसी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण और विकास के मुद्दों को उठााय।
विधायक ने कहा कि सिहमा से नानकवास जाने वाली सड़क पर पुल का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। शहरी विकास प्राधिकरण एसटीपी प्लांट का अनट्रीटेड पानी नूनी, शेखपुरा बड़कोदा, शहरपुर, दुबलाना, खत्रीपुर व सागरपुर गांवों के जोहड़ों में डाला है जिससे लोग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि आज तक एक भी कॉलोनी मंजूर नहीं हुई है। सरकार को जल्द कार्रवाई कर इन्हें मंजूरी देनी चाहिए।
उन्होंने छलक नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की।