फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों ने करवाई फीस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक कक्षाओं में दाखिले की दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की शनिवार सायं तक फीस जमा की गई। दूसरी सूची की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई थी। कॉलेजों में दूसरी मेरिट सूची के बाद भी अनेक सीटें रिक्त रह गई है। महिला कॉलेज में कला संकाय की 800 सीटों पर 506, बीकॉम की 160 पर 125, नॉन मेडिकल की 160 पर 126 तथा मेडिकल की 160 सीटों पर 99 छात्राओं ने फीस व हार्ड कॉपी जमा करवाकर अपना दाखिला कंफर्म कर लिया है।
विज्ञापन

इस प्रकार महिला कॉलेज में बीए की 294, बीकॉम की 35, नॉन मेडिकल की 126 व मेडिकल की 99 सीटें रिक्त बच गई। जबकि पीजी कॉलेज नारनौल में दूसरी मेरिट के शामिल विद्यार्थियों में से केवल 192 ने ही फीस जमा करवाई है। इसमें कला संकाय में 98, बीकॉम में 2, बीबीए में 6, बीसी-ए में 9, नॉन मेडिकल में 60, मेडिकल में 8 व कंप्यूटर साइंस में 9 विद्यार्थियों ने फीस के साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करवाकर दाखिला पक्का कर लिया है। अब कॉलेजों में रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के माध्यम दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें