फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Thu, 24 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20मांगों को लेकर नारेबाजी करते धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। इसका नेतृत्व प्रधान सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान राहुल सारवान ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदेश की सभी नगर पालिका व परिषद में तीन नवंबर 2017 के बकाया एरियर भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केवल जिला महेंद्रगढ़ में ही यह अभी तक बकाया है जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने बताया कि इसे लेकर कई बार नगर परिषद प्रशासन से मांग की गई है, परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कर्मचारियों अन्य कई मांगे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं देने के चलते ही उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव महावीर प्रसाद, राज्य कैशियर महेंद्रसिंह संगेलिया, प्रताप सिंह दरोगा, महेंद्र चौहान, भूपेंद्र दरोगा, सुनील, मनोज, आशु, विक्रम, दीपक, रवि, धर्मेंद्र, बबली देवी, ममता देवी, मीनू देवी, कृष्णा देवी व अंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें