सिंघाना रोड स्थित निगम के सर्कल कार्यालय में मांगों को लेकर धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स।
- फोटो : Narnol
नारनौल। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का मांगों को लेकर के धरना बिजली निगम के सर्कल कार्यालय चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता सर्कल प्रतिनिधि गजराज यादव ने की।
उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता कनिष्ठ अभियंताओं की मांगों के प्रति उदासीन बने हुए हैं। इस कारण एसोसिएशन में भारी रोष है। उन्होंने आंदोलन को तेज और व्यापक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। आज के धरने में रेवाड़ी के साथी उपस्थित रहे। रेवाड़ी के प्रधान सुनील यादव ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो रेवाड़ी के साथी नारनौल के साथियों के साथ खड़े होंगे। नारनौल सर्कल के साथियों की मांग जायज है और इसे हर हालत में पूरा कराया जाएगा। धरने में अशोक कुमार, श्याम पाल, वेद प्रकाश, दिलीप कुमार, गजराज चौधरी, जितेंद्र कुमार, अमीलाल फोरमैन, वासुदेव, सुरेंद्र जोशी, शंकर लाल, हकीकत जेई, हिम्मत सिंह, विजय कुमार जेई, हरीचंद फोरमैन, अनिल कुमार शर्मा व सूरजमल जेई आदि मौजूद रहे।