फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के नए फरमान यात्रियों की बढ़ाएंगे परेशानी, दो ट्रेनों का आवागमन दस दिनों तक रहेगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के नए-नए फरमान से महेंद्रगढ़ रूट के यात्री परेशान है। कोरोना काल में इस रूट पर बंद की गई छह गाड़ियों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। वहीं अब दो गाड़ियों को 17 से 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है जबकि 13 फरवरी से गाड़ी संख्या 22421-22 अब महज दिल्ली वाया महेंद्रगढ़, डेगाना के बीच ही आवागमन करेगी। दो वर्षों का समय बीतने के बावजूद भी रेलवे इन ट्रेनों को बहाल नहीं कर पाया है जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में रेलवे बोर्ड, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के प्रति रोष है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04727-28 जो श्रीगंगानगर से दिल्ली के बीच आवागमन करती है इस ट्रेन को भी अनारक्षित व टिकट पास की सुविधा नहीं दी गई है। जबकि और सभी रूटों पर सभी ट्रेनों को अनारक्षित कर दिया गया है। रेल मंत्रालय लगातार हमारे क्षेत्र से भेदभाव कर रहा है।
अब यह नया फरमान बढ़ाएगा परेशानी:
रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 22421-22 जो भगत की कोठी दिल्ली के बीच वाया महेंद्रगढ़ आवागमन करती है यह ट्रेन महेंद्रगढ़ से सुबह 9:16 मिनट पर भगत की कोठी की तरफ जाती है। वापसी में शाम के समय 7:21 बजकर दिल्ली की तरफ चलती है। 13 फरवरी से 14 दिन के लिए डिगाना तक ही आवागमन करेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 14823-24 जोधपुर से चलकर महेंद्रगढ़ 1:10 बजे रेवाड़ी के लिए जाने वाली ट्रेन 10 दिन के लिए रद्द रहेंगी। रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ 2:05 मिनट पर जोधपुर पैंसेजर गाड़ी 10 दिन तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

डेगाना से आगे रेल मार्ग पर काम चलने के कारण इन गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कार्य पूरा होते शीघ्र ही यथास्थिति ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें