फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पार्क की दुर्दशा पर अधिकारियों को लगाई फटकार, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

विज्ञापन
हुड्डा पार्क में नगर पालिका सचिव को दिशा-निर्देश देते हुए विधायक राव दान सिंह-- - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक राव दानसिंह ने सोमवार सुबह सात बजे हुड्डा पार्क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र पार्क में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शहर के एकमात्र पार्क व सड़कों की बदहाली पर विधायक ने नगरपालिका सचिव से संपर्क कर पार्क में पहुंचने के निर्देश दिए। पार्क में सूखे पेड़ों, टूटे हुए झूलों, खराब ट्यूबवेल, टूटे टाइलों को देखकर नगरपालिका अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

शहर के पार्क व सड़कों की बदहाली पर नपा के सचिव प्रदीप कुमार व अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पालिका आयुक्त जयकृष्ण आभीर से फोन पर संपर्क कर बदहाल पार्क व सड़कों की दशा सुधारने के लिए शीघ्र कार्य शुरू करने की बात कही। विधायक ने सचिव को पार्क में दो ट्यूबवेलों का एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं, छतरी की मरम्मत का बजट भी बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही।
----------------------
सड़कों की स्थिति का भी लिया जायजा
विधायक ने शहर के बालाजी चौक व सिनेमा रोड पर सड़कों की बदहाली का भी जायजा लिया। नगरपालिका के सचिव को सड़कों के निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप यादव व जेई को भी मौके पर बुलाकर लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। महेंद्रगढ़-दादरी रोड पर 148 बी स्टेट हाईवे की स्थिति का जायजा लेकर विधायक ने अपने निजी कोष से 148 बी स्टेट हाईवे के गहरे गड्ढों को कंक्रीट से भरवाया। विधायक राव दान सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कृष्ण यादव को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि जब तक स्टेट हाईवे के निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता जब तक इसकी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें