पुराने साथी बाबुलाल शर्मा से हालचाल जानते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
नारनौल। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव शनिवार को नारनौल से रेवाड़ी जा रहे थे, इसी दौरान उनका काफिला जब अटेली कस्बे से गुजर रहा था तो उनको अपने पुराने साथी बाबूलाल शर्मा की याद आई। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवा कर उनके खोखे नुमा दुकान पर जा पहुंचे। जहां बाबूलाल शर्मा टॉफी व नमकीन बेचने का कार्य करता है।
राज्यमंत्री को सामने देख उनका पुराना साथी बाबूलाल फुला नहीं समाया। राज्यमंत्री ने बाबूलाल शर्मा को गले लगाया। मंत्री ने बाबूलाल के घर परिवार का हालचाल जाना तथा अपने पुराने समय की बातें सांझा करते हुए पुराने साथियों के बारे में भी चर्चा कर उनके कुशल मंगल की जानकारी ली।ै