महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में सोमवार को होने वाली पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए सदस्यों के चुनाव करवाने के लिए बैठक रद्द कर दी गई। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि नगर पालिका में पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए सदस्यों का गठन किया जाना था, जिसको लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। नारनौल उपायुक्त कार्यालय में बैठक होने के कारण बैठक में नगर पालिका सचिव न पहुंचने पर बैठक को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर सभी पार्षद सुबह 10 बजे नपा कार्यालय में पहुंच गए।
सुबह 11 बजे नपा सचिव का मैसेज आया वह डीसी के साथ बैठक के चलते बैठक में नहीं पहुंच पाएगें। सचिव के नहीं पहुंचने की वजह से बैठक को आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पेमेंट सदस्य बनने के बाद शहर के रुके विकास कार्याें को गति मिलेगी। बैठक की अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर पार्षद देवेंद्र सैनी, अशोक सैनी, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी, पार्षद प्रतिनिधि हरिराम खन्ना, पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव, पार्षद प्रतिनिधि संजय राठी सहित पार्षद उपस्थित रहे।