फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के चारों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग और थाना शहर नारनौल की टीम द्वारा वीरवार को भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी और आईएमसी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि नारनौल के आस पास के क्षेत्र में गर्भ में पल रहे लिंग की जांच करने वाला गिरोह सक्रिय है। भ्रूण लिंग की जांच करने वाले इस गैरकानूनी धंधे में मरीजों से 35 से 40 हजार रुपये तक ले लेते थे। इस पर छापा मारने के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद महावीर चौक के नजदीक सुभाष पार्क के सामने गर्भ में पल रहे लिंग की जांच करने वालों को गाड़ी सहित काबू कर लिया। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की गई। डिकॉय मरीज ने टीम को गर्भ में पल रहे लिंग की जांच करवाने की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें