फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पुलिस को दी शिकायत, तीन नामजद व दो अन्य पर लगाया फसल जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ा निवासी एक किसान ने पुलिस को शिकायत देकर तीन नामजदों व दो अन्य पर सरसों के खलिहान में आग लगाने का आरोप लगाया है। सदर थाना महेंद्रगढ़ में गांव खेड़ा निवासी किसान शेर सिंह ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उसने सरसों की कटाई कर अपने खेत में खलिहान बनाकर एकत्रित की हुई थी। शुक्रवार रात को करीब 8.30 बजे ग्रामीण पृथ्वीपाल ने उसे सूचना दी कि खलिहान में एकत्रित सरसों में आग लगी हुई है। इस दौरान गांव के ही तीन लोगों की पहचान भी उसके द्वारा की जा चुकी है जबकि दो अन्य लोगों को वह पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस की 112 पर काल करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन एक एकड़ की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत देकर तीन नामजदों व दो अन्य पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें