फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी का पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला

विज्ञापन
सेहलंग स्कूल का निरिक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सरकार द्वारा लाख प्रयास के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों में लगातार कर्मचारियों की अनुपस्थित आम आदमी की परेशानी बढ़ा रही है। जहां सरकार व प्रशासन सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में पहुंचने व अपना काम पूरी ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं सेहलंग स्थित सीएचसी में शनिवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में सभी 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम सुरेंद्र सिंह शनिवार को सेहलंग, बाघोत व खेड़ी में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे सेहलंग स्थित सीएचसी केंद्र पर करीब 9:20 बजे पहुंचे सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले ।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी में कार्यरत सभी 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ऐसे में सीएचसी में दी जाने वाली सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएचसी पर 10 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दायित्व है।
रावमावि स्कूल सेहलंग में सात अध्यापक अनुपस्थित मिले
औचक निरीक्षण के दौरान सेहलंग स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात अध्यापक व अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। ऐसे में विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। यही स्थिति पशु अस्पताल में भी मिली। जहां एक वीएलडी भी ड्यूटी से गायब मिला।
विज्ञापन

अब होगी विभागीय कार्रवाई
एसडीएम कार्यालय की तरफ से सभी विभागों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय की ओर से संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके बाद सभी विभागों के उच्च अधिकारियों से उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों के कर्मचारियों को अपने निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने व अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार से लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके विभागों के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें