फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कार के अंदर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में महिला को लेकर जाते हुए कर्मचारी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह कार के अंदर एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बाद में अस्पताल कर्मचारी उनको स्ट्रेक्चर पर अंदर ले गए और दाखिल किया। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जाते हैं।
विज्ञापन

सुंदरह निवासी विकास ने बताया कि उसकी भाभी मनीषा को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा की शिकायत थी। उन्होंने सुबह साढे़ सात बजे एंबुुलेंस को फोन किया था लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो उसे अपने चाचा की गाड़ी लानी पड़ी। उस गाड़ी से उसकी भाभी को महेंद्रगढ़ अस्पताल लेकर आए। जैसे ही उन्होंने अस्पताल के अंदर गाड़ी खड़ी की तभी मनीषा ने बच्ची को जन्म दे दिया। यह उनके दूसरा बच्चा है। सूचना मिलने पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा महिला को अंदर भर्ती किया गया। विकास ने बताया कि अगर एंबुलेंस समय पर आ जाती तो ठीक समय पर अस्पताल में पहुंच जाते। गांव सुंदरह से महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से 11 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें