फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उन्हाणी में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पति, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव उन्हानी निवासी पूनम ने बताया कि उसकी (25) बहन सरिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूनम ने बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 8 फरवरी 2018 को हुई थी लेकिन उसके पति की मृत्यु के बाद उसके ससुराल वाले उसे व उसकी बहन को तंग करने लग गए थे। इस वजह से वे दोनों बहने अपने घर में रह रही थीं। उसने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद उन्होंने सरिता को 25 जुलाई को वापस भेज दिया था। उसके बाद 27 जुलाई को उन्हें सरिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई है। पुलिस ने मृतक की बहन पूनम के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के रामफल, शुकवंती, संदीप, पूजा, अनिल, कमला, अजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस ने मृतका की बहन पूनम के बयान पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। -उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें