फोटो नंबर-09मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शनों के लिए लगी भक्तों की भीड़। संवाद
नारनौल। नवरात्र समापन व रामनवमी पर रविवार को शहर के मंदिरों में माता रानी व भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में दोपहर 12 बजे आरती की गई। प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। वहीं प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर माता रानी का विशेष शृंगार किया गया। दोपहर में आरती व पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम चार बजे से माता रानी का मेला शुरू हुआ। इसमें मां चामुंडा देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी तरह शहर के दूसरे प्राचीन मां नैना फतेह देवी मंदिर में भी रविवार को माता का शृंगार कर आरती की गई। मंदिर में शाम चार बजे से भंडारे का आयोजन किया गया।