सतनाली। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सतनाली क्षेत्र से अवैध हथियार रखने में कपिल निवासी श्यामपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सतनाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।
सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा जड़वा पर मौजूद थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए हुए स्थान पर रेड की। जहां पर एक लड़का बाइक के साथ खड़ा दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल निवासी श्यामपुरा बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा मिला।