फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईंवे पर कोहरे में रेंगते वाहन। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बारिश के बाद क्षेत्र में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता न्यूनतम रहने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन महेंद्रगढ़ प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा रहा। दूसरे स्थान पर हिसार रहा, जबकि नारनौल तीसरे पायदान पर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन निकलने से पहले ही शुरू हुआ घना कोहरा 11 बजे तक रहा। 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर चली शीत लहर ने कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचने के लिए लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे और जगह-जगह अलाव जाते नजर आए। मंगलवार को दिन का आगाज घने कोहरा से हुआ और दृश्यता काफी कम रही। घने कोहरे से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहन लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते दिखाई दिए।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को भी जिला महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा है। शीतलहर की स्थिति के कारण अब सही रूप में शीत ऋतु का तीखा स्वरूप आमजन को दिखाई देने लगा है। मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। वातावरण में नमी की प्रचुर मात्रा में नमी और हवाओं की गति में कमी की वजह से कोहरे की सफेद चादर के आगोश में लिपटा रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगी थी। दोपहर बाद फिर से पवनों की गति में बढ़ोतरी की वजह से उत्तरी बर्फीली ठंडी हवाओं ने अपने तीखे तेवर दिखाने लगी थी। जिसकी वजह से नारनौल में कड़ाके की ठंड अपना चरम अहसास करवाया। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर शीतलहर और कोहरे की वजह से येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें