फोटो नंबर-10बीएड कॉलेज में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-संस्
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। प्राध्यापकों ने बताया कि नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। इसलिए लिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता है।
इस अवसर पर बीएड के विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, श्लोकोचारण, भाषण व मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए सभी का मन मोह लिया। इसी कड़ी में बचपन को फिर से जीते हुए छुक-छुक ट्रेन बनाकर महाविद्यालय परिसर का चक्कर लगाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी डाॅ. नीलम शर्मा, डाॅ. रेखा कुमारी, सुरेन्द्र कुमार, सुनील, रामअवधेश, चंदन, दीपक, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।