फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक संगठनोें ने एसपी का जताया आभार

Fri, 15 Nov 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15एसपी पूजा व​​शिष्ठ को सम्मानित करते सामाजिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। स्कूल संचालक राकेश शर्मा के अपहरण और लूट के मामले में कार्रवाई को लेकर सामाजिक संगठनों ने जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ का आभार जताया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा तथा प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में मिले और राकेश शर्मा के अपहरण के मामले में शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस ने एक ही दिन में राकेश शर्मा के अपहरणकर्ताओं को दबोचा है, उससे आम नागरिक में पुलिस की विश्वसनीयता में बहुत इजाफा हुआ है और लोगों में सुरक्षा भावना बढ़ी है। इस मौके पर प्रभाष छक्कड़, हितेंद्र शेखर शर्मा, यादराम सैनी, नीरज गौतम, रवीना सोनी, सोनू अग्रवाल, शंकर सोनी, दौलत राम, मनीष कुमार, सर्वेश गोयल व महेश कुमार आदि ने पुलिस अधीक्षक एवं टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें