फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय निकालकर युवा खेलों में अवश्य भाग लें : राज्यमंत्री

विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव सलूणी में बाबा भैया मेले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यमंत्री ने बाबा भैया मंदिर प्रांगण में मत्था टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने 1600 मीटर रेस, वॉलीबाल, कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति से युवाओं को रोजगार व अन्य मामलों में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आज के आधुनिक जीवन में ऐसे युवाओं को समय निकालकर खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। खेलों से न केवल मनुष्य का शारीरिक विकास होता है, अपितु बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार व जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाले खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए अपितु खेल के मैदान से यह प्रतिज्ञा लेकर जानी चाहिए कि अगली बार जब वह खेल के मैदान में आएंगे तो जीत का सेहरा उनके सिर बंधेगा। जीतने वाले खिलाड़ी को अपनी जीत के प्रति घमंड नहीं करना चाहिए। इस मौके पर राज्यमंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धर्मपाल सरपंच, दलीप चेयरमैन, अजीत, श्रीनिवास, बाबूलाल, महेंद्र, रोहताश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें