फोटो संख्या:79- गांव अगिहार में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान झांकी निकालते श्रद्धलु--स्रोत--आयोजक
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव अगिहार में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन भक्ति में डूबे भक्त। बहल से पहुंची कथा वाचक साध्वी गोशिका गिरि ने कथा में भक्तों को बताया कि भक्तों की रक्षा के लिए भगवान ने अंगुली पर गिरिराज को उठाया। उसके उपरांत भगवान ने ऋषि पत्नियों पर कृपा की। शुक्रवार को जरासंध वध, सुदामा की झांकी, यदुवंश श्राप की कथा, परीक्षित को शुकदेव द्वारा अंतिम उपदेश एवं परीक्षित मोक्ष, व्यास विदाई विशेष रूप से रास पंचाध्यायी की कथा का रसपान करवाया।
उन्होंने बताया कि रास जो है वो गोपियों का भगवान के प्रति विशुद्ध प्रेम है। गोपियों का भगवान के प्रति अनुराग है। रास लीला में भगवान और भक्तों का मिलन है ना की स्त्री और पुरुष का है।