फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendergarh: बाप व बेटी को न्याय दिलाने के लिए सैनी समाज की राज्य स्तरीय महापंचायत शुरू, 15 जिलों से लोग आए

Wed, 03 Apr 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

पूर्व पार्षद का कहना है कि गगन सैनी ने बेटी के ससुराल पक्ष से 30 लाख रुपये की मांग की थी। बेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए पंप्लेट बंटवाए गए थे। समाज के लोगों ने मंगलवार को बैठक में निर्णय लिया कि बुधवार को प्रदेश स्तरीय महापंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
सैनी समाज की प्रदेश स्तरीय महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में बेटी के ससुराल पक्ष से 30 लाख रुपये की मांग करने व पंप्लेट बंटवाने के मामले में सैनी सभा महेंद्रगढ़ की ओर से बुधवार को राज्य स्तरीय महापंचात बुलाई गई। महापंचायत में प्रदेश के करीब 15 जिलों से समाज के प्रधान व गणमान्य लोगों ने भाग लिया है। सुबह 11 बजे शुरू हुई पंचायत में बुलाई गई थी। महापंचायत के दौरान पंडाल भरा रहा।

विज्ञापन


वर्तमान सैनी क्षत्रिय सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान श्रीराम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए मंगलवार को सभा के उप प्रधान व सचिव सहित पांच सदस्यों ने त्याग पत्र दिया था। महेंद्रगढ़ में पूर्व पार्षद घनश्याम सैनी की ओर से सभा के प्रधान श्रीराम सैनी के बेटे पर आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद का कहना है कि गगन सैनी ने बेटी के ससुराल पक्ष से 30 लाख रुपये की मांग की थी। बेटी पर संगीन आरोप लगाते हुए पंप्लेट बंटवाए गए थे। समाज के लोगों ने मंगलवार को बैठक में निर्णय लिया कि बुधवार को प्रदेश स्तरीय महापंचायत बुलाई जाएगी। अब महापंचायत में आरोपी के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा। इस समय सैनी सभा के नजदीक महापंचायत चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें