Mahendergarh: गांव ढाढ़ोत में बाड़े में लगी आग, चार बकरियां व आठ छोटे बच्चे जले
Wed, 03 Apr 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
सार
महेंद्रगढ़ में आग लगने से चार बकरी व आठ बच्चे जिंदा जल गए। ग्रामीणों की मदद से अधिकांश बकरियों को बचा लिया गया। लोगों ने रात को ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव ढाढ़ोत में रात को अज्ञात कारणों के चलते बकरियों के बाड़े में आग लगने से चार बकरी व आठ बच्चे जिंदा जल गए। बकरी पालक राजकुमार पुत्र पालाराम ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे शोर सुनकर उसकी आंखें खुली तो बाड़े में आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण भी मदद को आगे आए। ग्रामीणों की मदद से अधिकांश बकरियों को बचा लिया गया लेकिन चार बकरी व आठ छोटे बच्चे आग में झुलसकर मर गए।
लोगों ने रात को ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। राजकुमार ने बताया की वह बकरियां चराने का काम करता है। बकरियां चराकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है।