पुलिस की गिरफ्त में चेन स्नैचिंग का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
थाना सदर नारनौल की पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी डोहर कलां के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव खातीवास के रहने वाले धर्मेंद्र ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी। गांव महरमपुर नदी के पास अज्ञात लड़कों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया था और हथियार दिखाकर पैसे छीन लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाकर एक आरोपी मुकेश उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी को मंगलवार शाम शहर नारनौल क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात को अंजाम देने में शामिल उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।