फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार पिटाई के मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गांव मालड़ा सराय निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पूर्वजों की जमीन मालड़ा, बवाना, जाट गांवों में लगती है। जब वह अपने खेतों को देखने गया तो एक व्यक्ति ने मेरे खेत में फव्वारे चला रखे थे तथा जब फव्वारे चलाने से मना गया तो उसने लाइन बंद कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रकाश ने फोन करके अपने परिवार वालों को बुला लिया। मालड़ा से बसई रोड पर जब पहुंचा तो तीन बाइकों पर छह महिला पुरुष सवार होकर आए तथा उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान आरोपी उसका मोबाइल, अंगूठी भी छीन ली। मारपीट के बाद वह घायल हो गया जिसके बाद नागरिक अस्पताल से उपचार लिया तथा आगामी उपचार के लिए उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने धर्मवीर की शिकायत पर प्रकाश, सुरेंद्र, कुलदीप, प्रकाश की पुत्रवधू, राजबाला, राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें