फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में जीनियस एकेडमी की छात्राओं ने लहराया परचम

विज्ञापन
जीनियस एकेडमी महेंद्रगढ़ में एसआई फीमेल पुलिस की परीक्षा में उर्तीण छात्रा को सम्मानित करते हुए - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जीनियस एकेडमी में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सब इंस्पेक्टर महिला भर्ती में चयनित छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में सफलता पाने वाली छात्रा रेनू बेरी, ज्योति भगड़ाना, कुसुम जांजड़ियावास, रिजवाना नूहं को सम्मानित किया गया। एकेडमी के निदेशक अमित यादव ने कहा एकेडमी की चार छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के 22 जिलो में बीसीबी कैटेगरी में 5 पदों में से 3 पदों पर एकेडमी की छात्राएं चयनित हुई।
विज्ञापन

एकेडमी चेयरपर्सन सोनिका यादव ने बताया कि इन सभी सफल छात्राओं की कड़ी मेहनत एवं निरंतर प्रयास की नतीजा है कि आज के कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर सुनील कुमार, दिलेर सिंह, नरेंद्र, देवेंद्र यादव, जीवन सिंह, मनमोहन सिंह, पवन, सुरेंद्र, सोनू, अक्षय, महेश, दयानंद बेरी सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें