फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने स्वर्गीय बौहरा की स्मृति में बनाई गई धर्मशाला का किया उद्घाटन

विज्ञापन
धर्मशाला का उद्घाटन करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को नांगल चौधरी के गांव भोजावास में स्वर्गीय जालिम बौहरा की स्मृति में बनाई गई धर्मशाला का उद्घाटन किया। धर्मशाला का पुनर्निर्माण स्व. सूरजभान के बेटे बीरेंद्र सिंह ने कराया है। इस मौके पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री यादव ने कहा कि इस प्रकार की धर्मशालाएं व अन्य संस्थाएं बनने के बाद किसी एक परिवार की ना होकर व पूरे समाज की होती है। इसके बाद राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव भोजावास में ही बीरेंद्र सिंह यादव की सुपौत्री के कुआं पूजन में पहुंचे। यादव ने कहा कि एक समय था जब लोगों की सोच थी कि बेटा ही कुल का नाम रोशन कर सकता है लेकिन वर्तमान सरकार ने बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विनोद कुमार , सुनील कुमार, कमलेश देवी, रमेश कुमार, रणवीर सिंह , ऋषि देव, रामानंद, निहाल व भूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें