फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध रेत खनन करती पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक जेसीबी जब्त की

विज्ञापन
शहबाजपुर में पुलिस के साथ एसडीएम मनोज कुमार व सीटीएम अमित कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर रविवार शाम चार बजे एसडीएम मनोज कुमार ने माइनिंग अधिकारी व पुलिस के साथ महरमपुर व शहबाजपुर में छापा मारा। जहां पर अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी को पकड़ा गया। माइनिंग विभाग ने विभागीय कार्रवाई करते हुए सभी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सीटीएम अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे एसडीएम मनोज कुमार, सीटीएम अमित कुमार व माइनिंग अधिकारी निरंजन सिंह की टीम ने सबसे पहले नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की नदी में छापा मारा। यहां पर जेसीबी से अवैध खनन करते हुए पाया। मौके पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी थीं। टीम के पहुंचने पर सभी मौके से फरार हो गए। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम ने महरमपुर में कृष्णावती नदी पर पहुंची। यहां पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग रेत लाद रहे थे। टीम को देखकर वाहनों के चालक व अन्य लोग वहां से भाग गए। माइनिंग विभाग ने उक्त वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें