फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बिजली निगम के कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल । उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नारनौल मनोज कुमार ने बुधवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित समय पर एसडीओ कार्यालय नहीं पहुंचे थे, हाजिरी रजिस्टर में खाली कॉलम मिलने पर जवाब तलबी की। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार बुधवार सुबह करीब 9 बजे महेंद्रगढ़ रोड पर दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीओ बिजली निगम के बारे में जानकारी ली तो पता लगा कि वह अभी नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो चौकीदार राजेंद्र सिंह फरवरी माह से नहीं आ रहा तथा इसके कॉलम भी खाली छोड़े हुए हैं। इसी प्रकार बीडी लक्ष्मीनारायण भी एक अप्रैल से गैर हाजिर हैं। इन दोनों के हाजिरी रजिस्टर में कॉलम भी खाली हैं। एसडीएम ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय साफ सुथरा रहे। बिलिंग काउंटर के पास भी सही व्यवस्था न होने पर उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर बिल भरने के लिए आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यहां पर पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। एसडीएम ने बताया कि यहां पर जो भी कमियां मिली हैं उनके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा गया है कि वे भविष्य में यह सुनिश्चित करेंगे कि सही समय पर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें