महेंद्रगढ़। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाना है। इस संदर्भ में जिला स्तरीय खेल बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, कुश्ती एवं वेट लिफ्टिंग का आयोजन एसडी विद्यालय, ककराला में हुआ।
कुश्ती कोच नरेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को कुश्ती, जूडो, बॉक्सिंग का आयोजन हुआ। जिसमें कुश्ती (लड़के) 57 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मवीर, 61 किलो ग्राम भार वर्ग में शौरभ, 65 किलो ग्राम में विकास, 70 किलो ग्राम रवि, 74 किलो ग्राम प्रदीप, 86 किलो ग्राम में पुनीत, 97 किलो ग्राम भार वर्ग में अभिषेक का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।
कुश्ती (लड़कियां) 50 किलो ग्राम भार वर्ग में निशा, 53 किलो ग्राम भार वर्ग में सीमा, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में मेहर, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में अन्तिम, 62 किलो ग्राम भार वर्ग में निकिता, 68 किलो ग्राम भार वर्ग में सुमित, 76 किलो ग्राम भार वर्ग में सिमरन ने अपना जोर दिखाया।
ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किलो ग्राम भार वर्ग में मोहित, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में सुमित, 67 किलो ग्राम भार वर्ग में देवेंद्र, 72 किलो ग्राम भार वर्ग में कुलदीप, 77 किलो ग्राम भार वर्ग में निशांत, 87 किलो ग्राम भार वर्ग में नितिन, 97 किलो ग्राम भार वर्ग में हर्षित का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।
जूडो (लड़के) में 50 किलो ग्राम भार वर्ग में योगेश, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में रितिक, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में सौरभ यादव, 66 किलो ग्राम भार वर्ग में हितेश, 73 किलो ग्राम भार वर्ग में मोनू एसडी ककराला, 81 किलो ग्राम भार वर्ग में केशव, 81 किलो ग्राम से अधिक भार वर्ग में हितेश एसडी ककराला का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
जूडो (लड़कियों) में 40 किलो ग्राम भार वर्ग में वर्षा, 44 किलो ग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 48 किलो ग्राम भार वर्ग में भावना, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में देविका, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रिया, 63 किलो ग्राम भार वर्ग में एकता, 63 किलो ग्राम से अधिक भार वर्ग में मनिषा का राज्य स्तर के लिए चयन।
बॉक्सिंग (लड़के) में 46 किलो ग्राम भार वर्ग में रोहन, 48 किलो ग्राम भार वर्ग में हिमांशु, 50 किलो ग्राम भार वर्ग में हिमांशु एसडी ककराला, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में मोहित, 54 किलो ग्राम भार वर्ग में दिपांशु, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में शौभित सिवाच, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में नितेश, 63 किलो ग्राम भार वर्ग में अदित्य, 69 किलो ग्राम भार वर्ग में घनश्याम व 75 किलो ग्राम भार वर्ग में कुनाल।
बॉक्सिंग (लड़कियों) में 48 किलो ग्राम भार वर्ग में किरण, 50 किलो ग्राम भार वर्ग में तनिषा, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में संजना, 54 किलो ग्राम भार वर्ग में संध्या, 57 किलो ग्राम भार वर्ग में अंजू, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में अनिषा, 64 किलो ग्राम भार वर्ग में तनिषा, 69 किलो ग्राम भार वर्ग में तमन्ना , 75 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रियंका का चयन हुआ।
वेटल्फिटिंग (लड़कियों) में 44 किलो ग्राम भार वर्ग में रविना, 49 किलो ग्राम भार वर्ग में शिवानी, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में कनिशका, 59 किलो ग्राम भार वर्ग में अर्पिता, 87 किलो ग्राम भार वर्ग में पायल का चयन हुआ।