फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में संता बाबा जयरामदास का मेला: 23 जनवरी से BJRD क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ, 32 टीमें होंगी शामिल

Sat, 30 Dec 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल मनोज राजपूत, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की क्षमता है और समय-समय पर निर्माण चलता रहता है। वर्तमान में हराभरा मैदान तैयार हो चुका है तथा इसमें एक पवेलियन बन चुका है। तीन प्रैक्टिस कार्ट सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के क्षेत्र के प्रसिद्ध संता बाबा जयरामदास के मेला अवसर पर होने वाले बीजेआरडी कप का इस बार 43वां आयोजन होगा। इस बार 23 जनवरी से बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ होगा। 42 वर्ष पूर्व शुरू हुआ बीजेआरडी कप अब प्रदेशभर में ग्रामीण स्तर की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुका है।

विज्ञापन


वर्ष 1981 में कटोरी व चम्मच के इनाम से शुरू हुए इस कप ने 42 सालों में 11 लाख रुपये तक की इनाम राशि का सफर भी तय किया है। इस बार विजेता को 2.1 लाख रुपये नकद व आधा किलोग्राम शुद्ध चांदी का बीजेआडी कप, उप विजेता को 1.31 लाख रुपये व 250 ग्राम शुद्ध चांदी का बीजेआरडी कप प्रदान किया जाएगा। वहीं मैन ऑफ दा सीरीज को बाइक तथा मैन ऑफ द मैच को 5100 रुपये के अलावा निजी पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

32 टीमों के आठ ग्रुप बनाए जाएंगे
बाबा जयरामदास क्रिकेट स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की क्षमता है और समय-समय पर निर्माण चलता रहता है। वर्तमान में हराभरा मैदान तैयार हो चुका है तथा इसमें एक पवेलियन बन चुका है। तीन प्रैक्टिस कार्ट सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं शुरू कर दी गई है। इस मैदान की पिच फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम) की तर्ज पर बनाई जाती है। इसके लिए भिवानी जिले के गांव मुंढाल से चिकनी मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। 15 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर से इस बार 32 टीमें शामिल होंगी तथा नॉक आउट आधार पर मुकाबले होंगे। 32 टीमों के आठ ग्रुप बनाए जाएंगे तथा प्रतिदिन एक टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन


हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय और रणजी खिलाड़ी भी लेते हैं भाग
2007 में टी-20 विश्वकप के अंतिम ओवर में पाकिस्तान के हाथों से मैच छीनकर भारत को वर्ल्डकप दिलाने वाले जोगेंद्र शर्मा अनेक बार इस मैदान पर खेल चुके हैं। इसके अलावा पवन नेगी, अमित मिश्रा, प्रदीप सांगवान, अजीत चंदेल जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस मैदान पर क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा हर वर्ष प्रत्येक टीम में एक-दो रणजी खिलाड़ी अवश्य शामिल होते हैं। आयोजिक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार 10 से अधिक रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे।

फाइनल का होता है लाइव प्रसारण
30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले बीजेआरडी स्टेडियम में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले में 20 से 25 हजार दर्शक हर साल क्रिकेट मुकाबलों का आनंद लेते हैं। खेल कमेटी की ओर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इसके अलावा आतिशबाजी व ड्रोन से वीडियोग्राफी विशेष आकर्षण का केंद्र होती है।

सभी तैयारी पूरी, प्रतिदिन होता है पानी का छिड़काव
किक्रेट प्रबंधक बिरेंद्र सिंह, राजेश गोयल व संदीप फौजी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार है। अब केवल पिच को अंतिम रूप देना व मार्किंग का काम शेष है। मैदान के उत्तरी छोर पर तीन प्रैक्टिस नेट लगाए गए हैं। हरा-भरा मैदान बीजेआरडी कप के लिए तैयार है। शेष छोटे-मोटे कार्याें को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें