सांपला। नेशनल हाईवे नं 9 सांपला बाईपास के नाले में मिले महिला के शव की शुक्रवार को भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। वीरवार दोपहर पुलिस ने सांपला बाईपास नेशनल हाईवे 9 के साथ में बनाए जा रहे पानी निकासी के नाले में 35 वर्षीय महिला का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला था। गर्दन पर गहरे घाव थे, जिसकी किसी ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से दो चाकू भी बरामद किए थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। शव का पहचान नहीं हो सका। थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। देर शाम तक शव री शिनाख्त नहीं हो सकी। संवाद