फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग के दखल से शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
किला रोड सड़क का लेवल करती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन के आदेश के बाद आखिर शनिवार से किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ऐसे में लोगों में एक उम्मीद जगी है कि अब जल्द सड़क का निर्माण हो जाएगा। इससे आमजन का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

कार्य का निरीक्षण करने के लिए नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम मनोज कुमार शनिवार को नगर परिषद के एमई राजेश कौशिक व जेई विकास शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य में जुटे लोगों को जल्दी-जल्दी कार्य करने के आदेश दिए। ताकि सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। इस दौरान किला रोड के दुकानदारों ने सड़क निर्माण के संबंध में एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। बात दें कि शहर के महिला थाना से किला रोड तक की मुख्य सड़क को सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब तीन माह पहले उखाड़ा गया था। जिसके बाद यह मार्ग उबड़-खाबड़ होने के साथ बरसात के कारण काफी खराब हो गया है।
-वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल
सड़क के हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल है। इस सड़क पर शहर थाना, लोहा मंडी, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल, महिला कन्या विद्यालय व महिला महाविद्यालय होने के कारण यह शहर की मुख्य सड़क है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में शहर ही नहीं आस-पास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मगर सड़क टूटी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों ने अनेक बार नगर परिषद प्रशासन, उपायुक्त यहां तक की राज्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या को समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

- मानव आयोग के आदेश के बाद शुरू हुआ कार्य
शहर के लोगों की सड़क व सीवरेज संबंधित समस्या पर हरियाणा मानव आयोग के अध्यक्ष न्यायामूर्ति एसके मित्तल ने स्वयं संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के साथ 17 सितंबर को बैठक की और प्रशासनिक अधिकारियों को एक सप्ताह तक उक्त मार्ग के निर्माण संबंधित अपनी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। ऐसे में प्रशासन ने किला रोड से नागरिक अस्पताल की सड़क का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू करवा दिया है। वहीं महिला थाने से शहर थाना तक के मार्ग को मिट्टी आदि डालकर चलने योग्य बनाया जा रहा है। ताकि महिला थाना से नागरिक अस्पताल तक की सड़क बनने तक यहां से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी न हो।
- सड़क निर्माण के दौरान यातायात में डायवर्ट करने के निर्देश
एसडीएम ने सड़क निर्माण के दौरान यातायात को दूसरे रास्ते से डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि कार्य जल्द और बिना किसी बाधा के किया जा सके। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को किला रोड तथा सीआईए रोड की तरफ जाने वाले रास्ते तक बेरिकेट लगाकर बंद कर कार्य करने के निर्देश दिए, क्योंकि वाहनों के आवागमन के कारण कार्य जल्द नहीं हो पा रहा था। वहीं वाहनों चालकों को भी परेशानी हो रही थी।
सड़क निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। शुरूआत में किला रोड से नागरिक अस्पताल तक की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद नागरिक अस्पताल से महिला थाना तक की सड़क का निर्माण होगा। नगर परिषद अधिकारियों को जल्द कार्य करवाने के निर्देश दिए है। -मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल।

शहर थाना के पास सड़क लेवल के काम में जुटी जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर । संवाद- फोटो : Narnol

किला रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान लोगों की समस्या सुनते एसडीएम मनोज कुमार । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें