फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपये की लगात से केंद्रीय विवि के गेट नंबर दो से स्टेट हाईवे तक होगा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री की घोषणा के चार साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे तक की बदहाल सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 138.70 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। अब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस सड़क की चौड़ाई भी 5 से बढ़ाकर दस मीटर कर दी गई है। सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। फरवरी 2017 में मुख्यमंत्री ने इस सड़क के चौड़ा करने और दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने की घोषणा की थी। चार वर्ष से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस सड़क पर काम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

श्री सुंडाराम ट्रस्ट द्वारा सड़क निर्माण का यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इसकी जानकारी ली गई थी। सड़क निर्माण को लेकर शीघ्र काम शुरू करने की मांग भी उठाई गई थी। ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने बताया कि 138.70 लाख रुपये के बजट को विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। अब शीघ्र ही इस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस सड़क के बनने से विवि के छात्रों के साथ-साथ गांव जाट, भुरजट, मालड़ा, अगिहार, बवाना, खेड़ी-तलवाना सहित अनेक गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें