फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव: सोलो डांस में कशीश व सोलो सोंग में समीक्षा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में आयोजित 10 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं में शनिवार को सोलो डांस व सोलो सांग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के 60 स्कूलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोलो डांस द्वितीय ग्रुप व तृतीय ग्रुप प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति के फोक डांस तथा राष्ट्रीय नृत्यों को दर्शाया। सोलो सोंग द्वितीय ग्रुप व तृतीय ग्रुप में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सोंग, क्लासिकल सोंग, देशभक्ति गीतों व भजन आदि की प्रस्तुति दी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए उनको सांस्कृतिक ज्ञान देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर को तथा सोलो सांग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को 27 अक्तूबर को सुबह 9 बजे बाल भवन गुरुग्राम में डिवीजनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका वंदना शर्मा, गगन सैनी व डॉ. कुसुमलता ने निभाई। मंच संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर विपिन शर्मा, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. पंकज गौड़, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, मनीष कुमार लेखाकार, बलवान सिंह, हवा सिंह व सुशीला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- प्रतियोगिता के परिणाम
सोलो डांस द्वितीय ग्रुप प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की कशीश ने प्रथम, जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना की प्रिया ने द्वितीय, हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ की गुंजन ने तृतीय व यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली की अनिका व यदुवंशी महेंद्रगढ़ की मुस्कान ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग द्वितीय ग्रुप प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की समीक्षा ने प्रथम, हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल की अनमोल ने द्वितीय, आरपीएस स्कूल नारनौल की सृष्टि ने तृतीय व सीएल स्कूल नारनौल की गरिमा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें