फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रबी फसल की सरकारी खरीद की समीक्षा

Fri, 29 Mar 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


रबी सीजन की फसल खरीद को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा खरीद कार्य की समीक्षा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 6 मंडियों में रबी फसल की सरकारी खरीद हो रही है। इनमें अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल तथा नांगल चौधरी की अनाज मंडियां शामिल है। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का डेटा वेरीफाई कर दिया गया है। इस पोर्टल पर सही पाए गए किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान के साथ लगते सभी नाकों पर कड़ी निगरानी की जाए। डीसी ने सरसों की भारी आवक के मध्य नजर पर्याप्त मात्रा में स्टोरेज व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसम के बदलाव के मध्य नजर भी सभी प्रकार की तैयारी रखने को कहा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर तथा साफ करके मंडियों में लाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना रहे। खरीद के बाद सही समय पर उठान कार्य हो। इसके साथ-साथ ई खरीद पोर्टल पर आई फार्म अप्रूवल होने के बाद किसानों को उनकी फसल की पेमेंट निर्धारित समय में की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। किसानों के लिए बिजली-पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डाॅ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत कुमार तथा डीएफएससी कुशलपाल बूरा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें