फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान, आनन फानन में दुकानदारों ने समेटा सामान, हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका इस बार सख्त दिखाई दे रही है। मंगलवार को नगरपालिका की टीम दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शहर के अनेक स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत कर्मचारियों ने शहर के ढाल बाजार, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कांपलेक्स, आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, सीएसडी कैंटीन के पास, यादव सभा के पास से राव तुलाराम चौक तक अतिक्रमण कर रखे गए सामान को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालना शुरू कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने भी आननफानन में सामान को समेटना शुरू कर दिया। नपा कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण कर रखे गए सामान, तखत, रेहड़ियों सहित अन्य प्रकार के रखे गए सामान को उठाने के दौरान अनेक स्थानों पर दुकानदारों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

अभियान के बाद खुली नजर आई शहर की सड़कें
अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शहर की सड़कें भी खुली नजर आई। कुछ दिन पूर्व शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मुख्य सड़क मार्गों तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण सड़कें भी तंग नजर आ रही थी। टीम द्वारा दुकानदारों को पुन: अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। शहर के सब्जी मंडी रोड, 11हट्टा बाजार, शॉपिंग कांपलेक्स, बालाजी चौक से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण के चलते अच्छी खासी सड़कें तंग नजर आने लगी थी।
सड़क निर्माण के बाद लगाई जाएगी पीली पट्टी
नपा द्वारा अतिक्रमण का स्थायी समाधान करने के लिए चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद पीली पट्टी बनाने की योजना बनाई गई है। जिम्मेदारों की माने तो दो माह के समय में आईटीआई रोड, गोशाला रोड, सिनेमा रोड, डुलाना रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों से लेकर सड़क मार्गों तक पीली पट्टी लगाई जाएगी जिससे अतिक्रमण का स्थायी समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नपा द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण को किसी भी सूरज में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्य बाजारों से लेकर सड़कों पर पीली पट्टी लगाई जाएगी। दुकानदारों से अपील है कि शीघ्रता से अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- योगेश राठी, एमई, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें