फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बोले राव नरेंद्र, कहा- सीएम सैनी को प्रदेश के युवाओं से इतनी नफरत क्यों?

Sat, 22 Aug 2026 08:07 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताना कोई अपराध नहीं है। नायब सैनी को हरियाणा के युवाओं से इतनी नफरत क्यों हैं, सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि दबानी चाहिए।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर और गिरफ्तारी को लेकर नायब सैनी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी को हरियाणा के युवाओं से इतनी नफरत क्यों हैं, सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि दबानी चाहिए।
विज्ञापन


 'पुलिसिया दमन पर उतर आई है भाजपा' 

शनिवार को पत्रकार वार्ता में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताना कोई अपराध नहीं है लेकिन भाजपा सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय पुलिसिया दमन पर उतर आई है। गुरुग्राम सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं जो लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा दमन है।

राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार युवाओं के परिजनों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभी गिरफ्तार युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए, दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और परिवारों को परेशान करना बंद किया जाए।
विज्ञापन


'युवाओं की समस्याएं सुनें मुख्यमंत्री' 

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री को पुलिस के पीछे छिपने के बजाय सामने आकर युवाओं की समस्याओं, उनके रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब संवाद से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ.आंबेडकर ने लोकतांत्रिक चेतना और विचारों की स्वतंत्रता को सर्वोपरि माना था लेकिन हरियाणा में शांतिपूर्ण आवाज उठाने वाले युवाओं को डराया-धमकाया जा रहा है। क्या यही सरकार का लोकतंत्र के प्रति सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें