फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता जरूरी : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गुरुग्राम मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को मिर्जापुर, बाछौद, सैनी स्कूल नारनौल और रघुनाथपुरा मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए नागरिकों से प्राप्त दावों और आपत्तियों की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से संवाद कर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा गलतियों को दुरुस्त करवाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिरुद्ध यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें